रामपुर। गंज पुलिस ने धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी युुुवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बंगला आजाद कॉलोनी निवासी अलमास शम्सी की चपटा कॉलोनी निवासी जावेद ने अपने साथियों केेे साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खेती की भूमि और नवनिर्मित मार्केट की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मामले में एक और आरोपी घेर तोंगा निवासी उस्मान उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। गंज थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी वांछित चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद