रामपुर। शाहबाद-पटवाई रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिम बंगाल के जिला सरईया के गांव काना निवासी बुद्धि उम्र 53 साल सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शादी की मढ़ैया में एक किराए के मकान में रहता था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात को वह सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद मेें पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।