रामपुर। कांग्रेस शहर अध्यक्ष नोमान खां ने शहर कांग्रेस कमेटी की घोषणा की है। जिसमें पांचउपाध्यक्ष, सात महासचिव और 11 सचिव बनाए गए हैं। शहर कमेटी में जगमोहन मोना, रफत आरा, जकीउर्रहमान खां उर्फ राजू, महफूज मंसूरी, अजहर खां को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज चौहान, पप्पू यादव, फरीद कुरैशी, खुशनूद खां, सुहेल खां, मुसव्वीर खां उर्फ पप्पू, समी तुर्की को महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही अंकुश अग्रवाल, बिलाल यासीन, नईम कुरैशी, मोहम्मद एजाज, जकावत खां उर्फ चीनू, हाजी अनवार अली, राशिद खां, सुशील कुमार रावत, सलीम खां उर्फ बब्लू, शबाब हुसैन, मसरूर अहमद तुर्की को सचिव कि जिम्मेदारी दी गई है।