फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने जानी शिक्षकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कई स्कूल-कालेजों का भ्रमण कर शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने खान सिंह जनता इंटर ढकिया, जनता इंटर कालेज सैफनी, चंद्रावती इंटर कॉलेज पटवाई, हीरा इंटर कॉलेज मिलक और इंटर कॉलेज धारमपुर का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी की। शिक्षकों की समस्याओं का जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुटता बनाए रखें। एकता में ही शक्ति है। शक्ति के बल पर ही संगठन ने सारी उपलब्धियां हासिल की है। इसी एकता के बल पर पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे।अन्य प्रमुख मांगों के साथ-साथ पुरानी पेंशन की बहाली प्रदेश संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। जिला मंत्री अजय सिह राठौर, संरक्षक चितेंद्र कुमार यदुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष पुष्पेद्र कुमार चौधरी, सलीम अहमद ,हीरा लाल, संतोष कुमार, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, आमोद कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें