फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी में 12-12 बेड के बनेंगे वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीएचसी में 12-12 बेड के बनेंगे वार्ड
विज्ञापन

रामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों व तहसील मुख्यालयों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कवायद शुरू हो गई है। अब पीएचसी-सीएचसी में भी मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। इसके लिए सभी सीएचसी में 12-12 बेड के विशेष वार्ड बनाए जाएंगे। जहां मरीजों को भर्ती किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में पांच सीएचसी और 36 पीएचसी हैं। जहां कस्ब के अलावा दूरदराज के क्षेत्र के लोग उपचार कराने के लिए आते हैं। अस्पतालों में बेड की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। इसी को देखते हुए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज के लिए 12-12 बेड अतिरिक्त उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। जिसमें जनपद के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है। शासन ने इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की योजना है। सीएचसी में 12-12 बेड के वार्ड बनाए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
-डॉ.एसपी सिंह,सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें