फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उपचुनाव के लिए पहले दिन नामांकन का नहीं खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड 22 व केमरी नगर पंचायत के रिक्त वार्ड नौ के सभासद पद पर नियुक्ति के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को तहसील में शुरू हो गई है। नामांकन पत्रों को लेने का काम शुरू हो गया। पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र नहीं बिक सका।
विज्ञापन

एसडीएम व जाेनल मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार डीएम व जिला रिटर्निंग अफसर ने उन्हें निकाय उप चुनाव का जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार निश्चय कुमार व आबकारी निरीक्षक सरफराज आलम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। इसी तरह नगरपालिका परिषद का आरओ खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार चौधरी व एआरओ एडीओ पंकज चौहान को बनाया है।
केमरी नगर पंचायत का आरओ रेंजर अमित कुमार सिंह व एआरओ मत्स्य अधिकारी मुबाज जुबैर को बनाया है। सभी ने तहसील परिसर के अलग अलग कक्षों में सुबह 10:00 बजे नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की। पहले दिन दोपहर 2:00 बजे तक कोई भी नामांकन पत्र नहीं बिका है। उन्होंने बताया कि 22 जून को नामांकन, आठ जुलाई को मतदान तथा दस जुलाई को मतगणना होगी। नगर पालिका परिषद में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड-22 तथा केमरी नगर पंचायत में वार्ड- नौ के सभासद पद रिक्त चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें