फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में पूरे दिन गायब रही बिजली

सार

सिविल लाइंस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रविवार को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई।पूरे दिन बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि विभाग की ओर से कई कॉलोनियों मेें बीच-बीच में सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रविवार को सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक बिजली नहीं आई। अधिशासी अभियंता के मुताबिक 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े सभी उपकरणों को पुरानी से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाने के कारण आवास विकास, गंगापुर, एकता विहार, बृज विहार, शौकत अली रोड, रोशन बाग, नादर बाग, बाबा दीप सिंह नगर, नैनीताल रोड, सिविल लाइंस, रामनाथ कॉलोनी, शिवापुरम, मक्का मिल, फैजुल्लानगर, बरेली रोड, पनवड़िया, भमरव्वा, बढ़पुरा शर्की, शिव विहार कॉलोनी की बिजली की आपूर्ति सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक बाधित रही। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर सभी कॉलोनियों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पूरे दिन बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में पेयजल का संकट भी हो गया। हालांकि विभाग की ओर से कई कॉलोनियों मेें बीच-बीच में सप्लाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें