रामपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी शून्य हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 1076 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य रही। पिछले कुछ समय से कोरोना के केस में गिरावट आ रही थी। पिछले पांच दिन से कोई नया केस सामन नहीं आया है। लिहाजा एक्टिव केस की संख्या शून्य हो गई है। संवाद