रामपुर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। पिछले 72 घंटे में जिले में कोई नया केस नहीं आना राहत भरी बात मानी जा रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। बुधवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 973 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य रही। जिले में सिर्फ पांच केस एक्टिव रह गए हैं। संवाद