रामपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक भी केस नहीं मिला। कोई नया केस नहीं आना राहत भरी बात मानी जा रही है। एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 991 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें कोरोना संक्रमित की संख्या शून्य रही। इसके बाद जिले में सिर्फ पांच सक्रिय मामले रह गए हैं। संवाद