फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ननिहाल गई नौ वर्षीय बच्ची की लोहे का गेट गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुसवाड़ा गांव के जोधावाला गांव निवासी नौ वर्षीय आशा के ऊपर बाजपुर स्थित ननिहाल में लोहे का गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर बच्ची की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव जोधावाला में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के जोधावाला गांव निवासी किसान मंगत सिंह की ससुराल उत्तराखंड के बाजपुर के मोहल्ला राजीव नगर में है। मंगत सिंह की पत्नी प्रीति बुधवार चैती का मेला देखने के बाद अपने मायके चली गई थीं। बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे उनकी नौ वर्षीय बेटी आशा अपने ननिहाल में दरवाजे पर खेल रही थी। तभी गेट खोलने के दौरान लोहे का गेट गिर गया और उसके नीचे दबकर आशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गेट हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। बृहस्पतिवार की सुबह पैतृक गांव जोधावाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटी की मौत से माता-पिता सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें