फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अजीमनगर में मकान की छत गिरी 9 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीम नगर थानाक्षेत्र में शादी के कार्यक्रम के दौरान मकान की छत गिर गई। हादसे में महिलाएं एवं बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अजीम नगर निवासी जुल्फे अली के घर मंगलवार देर रात शादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान घर में डीजे पर डांस चल रहा था। घर की महिलाएं एवं बच्चे छत पर खड़े होकर कार्यक्रम को देख रहे थे। अचानक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से मौके पर चीर पुकार मच गई। कई महिला और बच्चे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी दबे हुए बच्चों एवं महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए खुशनबी, अमीर जहां, रेशमा, खुर्शीद, नन्ही, अनम, इरम, कलसुम, मोबीना समेत नौ लोग शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद गांव में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें