फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगे

Thu, 29 Oct 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने और रकम वापस मांगने पर मारपीट कर तमंचा तानने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी के आदेश पर दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिलक क्षेत्र के ग्राम तिराह निवासी सौरभ गंगवार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2023 में खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरी निवासी सरदार दलजीत सिंह उर्फ जीतू, उसकी पत्नी गुरजीत कौर और ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, मंगली समेत अन्य लोगों ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। आरोप है कि इसके एवज में उससे नौ लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी उसे विदेश नहीं भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। सौरभ ने बताया कि उसने 21 अगस्त को थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सीओ राजवीर परिहार ने बताया कि एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें