रामपुर। कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार और मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जिसमें सोमवार को छह और मंगलवार को तीन नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि, मंगलवार को चार लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया है। इस तरह जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 32 हो गए हैं।
जिले में सात अप्रैल लंबे अंतराल के बाद कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद से अब तक 153 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, जिले में मई और जून माह में कोरोना संक्रमण के मामले कम आ रहे थे। लेकिन, जुलाई माह से अब तक 131 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में छह और मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। दोनों दिन आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद जिले में सक्रिय मामले 32 हो गए हैं।