रामपुर। जिले में डेंगू के नौ नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में डेंगू रोगियों की संख्या 172 हो गई है।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब संचारी रोगों का खतरा भी बढ़ने लगा है। जिले के लोगों पर अब डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर जैसे रोगों का खतरा मंडराने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में नौ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी का जिला अस्पताल में डेंगू का एलाइजा टेस्ट कराया गया था,जिसमें इसकी पुष्टि हुई। इस तरह कुल डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर अब 172 हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि डेंगू पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। परिवार के लोगों की भी जांच की जा रही है। संख्या बढ़कर अब 172 हो गई है