शाहबाद (रामपुर)। सैफनी के बिलारी रोड स्थित एक नाले में मिले नवजात के शव का विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। भविष्य में कभी डीएनए कराने की आवश्यकता पड़ी तो डीएनए कराया जा सकेगा।
तीन जुलाई दोपहर करीब ढाई बजे नवजात का शव नाले में उतराता हुआ मिला था। कपड़े में लिपटा हुआ नवजात का शव देखकर लोगों ने आस-पास के नर्सिंग होम पर संदेह जताना शुरू कर दिया था। सूचना के बाद सैफनी पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भिजवा दिया था। सीओ संगम कुमार द्वारा बताया गया कि नवजात के शव के पोस्टमार्टम कराने बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया। सीओ ने बताया कि नवजात के विसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। ताकि भविष्य में डीएनए के लिए विसरा का प्रयोग किया जा सके। नवजात के शव मिलने के बाद आस-पास के नर्सिंग होम में पूछताछ की गई।