शाहबाद। नगर के एक युवक ने पड़ोसी अरमान पर उसकी पत्नी से घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उससे मारपीट भी की। युवक के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे जब वह घर पर नहीं था, तब अरमान उसके घर में घुस आया और पत्नी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। पत्नी द्वारा घटना बताने पर युवक शिकायत करने अरमान के घर पहुंचा। वहां अरमान, हफीज, उजमा और मुस्तफा ने मिलकर युवक से गाली-गलौज और लात-घूंसों से मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद