फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज जिले के छह केंद्रों पर होगी नीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट यूजी रविवार को जिले के छह केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में तीन हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एनटीए की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी के लिए सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक को सिटी कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। यह परीक्षा शहर के सेंटपॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अलावा दयावती मोदी अकादमी, व्हाइट हाॅल पब्लिक स्कूल, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बिलासपुर के एपेक्स काॅलेज में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम 5:20 बजे तक चलेगी, लेकिन परीक्षा में दिव्यांग बच्चों को परीक्षा के समय में एक घंटे की छूट दी जाएगी। परीक्षा के लिए शनिवार को तैयारियां पूरी की गईं। ग्रीनवुड स्कूल में प्रधानाचार्य नीरज तिवारी और व्हाइट हाॅल स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. बसंत गुप्ता की देखरेख में तैयारियां की गईं। सिटी कोऑर्डिनेटर मनोज पाठक ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नकलविहीन कराई जाएगी।

परीक्षा हॉल के अंदर ये वस्तुएं रहेंगी प्रतिबंधित
परीक्षा हॉल के अंदर परीक्षार्थी लिखित पाठ, कागज के टुकड़े, ज्यामिति या पेंसिल के लिए एक बॉक्स, प्लास्टिक बैग, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, लेखन पैड, पेनड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन और स्कैनर, किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, जिसमें हेल्थ बैंड, पेजर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरबड, माइक्रोफोन नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा, बेल्ट, हेडगियर, पर्स, चश्मा और अन्य किसी भी प्रकार की घड़ी, कंगन, कैमरा, या कलाई घड़ी, कोई आभूषण या धातु की वस्तु, भोजन आदि भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


11 बजे से शुरू होगा प्रवेश
नीट के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। दोपहर एक बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के संयोजक एवं सेंट पॉल स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने बताया कि परीक्षा कड़ी निगरानी में होगी। प्रेक्षकों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें