नवेद मियां ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि आजम अपनी आंखों से काला चश्मा हटाकर पड़ोसी जिलों मुरादाबाद और बरेली का विकास देखे। तब पता चलेगा कि उन्होंने रामपुर का विनाश किया है। आजम अपनी तकरीरों में अवाम पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। अपने प्रत्याशी की हार देखकर आजम बौखला गए हैं।उन्होंने कहा कि आजम ने रामपुर की जनता के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी है।
आजम ने सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए दौलत कमाई है। नवेद मियां ने कहा कि आठ दिसंबर के बाद अब्दुल का मान सम्मान बढ़ेगा। अब्दुल की शान में इज़ाफा होगा। अब्दुल के चेहरे पर भी चमक होगी। लोग आजम के बहकावे में न आएं। रामपुर के लोगों की समस्याओं के लिए सिर्फ यह शख्स ही जिम्मेदार है।