फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News : अखिलेश यादव को नवेद मियां की सलाह, आजम को सपा से बाहर निकालें

Mon, 31 Oct 2022 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

Rampur News : पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी है कि सजायाफ्ता हो चुके आजम खां को पार्टी से बाहर निकालें।
विज्ञापन
नवेद मियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दी है कि सजायाफ्ता हो चुके आजम खां को पार्टी से बाहर निकालें। उन्होंने कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी से पुलिस न हटाई जाए, क्योंकि पुलिस नहीं रही तो यूनिवर्सिटी कैंपस से चोरी का सामान हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को पूर्व सभासद जावेद अली खां ने समर्थकों सहित नूरमहल पहुंचकर पूर्व मंत्री नवेद मियां से मुलाकात की और समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष नोमान खां ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

नवेद मियां ने कहा कि आजम और उनके बेटे पर गंभीर अपराधिक मुकदमे हैं। आजम को तीन साल की सजा के बाद उनकी विधायकी खत्म हो चुकी है। अब वो सजायाफ्ता है। न्यायालय से सजा पा चुके व्यक्ति का किसी भी पार्टी में होना उस पार्टी पर सवालिया निशान उठाता है, इसलिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को चाहिए कि आजम को पार्टी से बाहर करें।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, लल्लन खां, अकरम सुल्तान उर्फ छोटे साहब, आरिफ खां एडवोकेट, सईदुज्जफर खां, इमरान अजीज, महबूब खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें