रामपुर। बहुजन समाज पार्टी की ओर से भले ही अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान न किया गया हो, लेकिन पार्टी ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर अपने प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। बसपा ने चमरौआ से मुस्तफा हुसैन, मिलक सुरक्षित सीट से सुरेंद्र सिंह सागर, शहर विधानसभा सीट से सदाकत हुसैन, स्वार से शंकर सैनी व बिलासपुर सीट से रामअवतार कश्यप को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष प्रमोद निरंकारी ने बताया कि पार्टी ने फिलहाल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए हैं। संवाद