फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिवक्ता उमेश पाल के हत्यारों पर हो कठोर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। प्रयागराज में अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या पर पाल महासभा ने रोष जताया। कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। अपराधियों के अंदर कानून का खौफ खत्म हो रहा है। हत्यारों पर कठोरतम कार्रवाई को लेकर महासभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महासभा के जिलाध्यक्ष तुलसीराम पाल ने कहा कि प्रयागराज में हुई घटन अत्यंत निंदनीय है। इस प्रकार की घटना समाज में अस्थिरता पैदा करती है। शासन औैर प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। ज्ञापन के माध्यम से उमेश पाल के हत्यारों की गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही मृतक के परिवार में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये मुआवजा राशि और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई। इस दौरान हरपाल सिंह पाल, भगवानदास पाल, आकाश, राजेश कुमार पाल, सोनू सिंह पाल, हेमेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें