फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जहर देकर महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर/सैदनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रवन्ना में रविवार को शमा (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए जहर देकर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।अजीमनगर थाना क्षेत्र के ढक्का हाजीनगर निवासी विजय सिंह ने बेटी शमा की शादी करीब दो वर्ष पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव निवासी सोनू से की थी। शमा का एक तीन माह का बेटा है। रविवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मायके वालों का आरोप है कि बेटी की ससुरा वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट करते थे। थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता विजय सिंह की तहरीर पर पति सोनू, ससुर गेंदनलाल, सास केलादेवी, देवर सनी और ननद स्वाति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें