शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव में किसान की हत्या करने के तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि तीन अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
बृहस्पतिवार रात आठ बजे होली मिलने के बहाने केसरपुर गांव किसान रोहिताश को चौधराना मंदिर बुला लिया गया था। जिसके बाद पांच लोगों ने रोहिताश के गोली मारने के बाद उसको िपपिकअप में डालकर ले गए थे। मामले में 10 इंस्पेक्टर, तीन सीओ समेत भारी पुलिस बल हत्यारोपियों की तलाश जुट गई थी। जिसके बाद शुक्रवार सुबह को रामनिवासी और श्रीपाल हत्यारोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। उनकी निशानदेही पर रोहिताश शव गेहूं की खेत में पड़ा मिला था। इस प्रकरण मुन्ना उर्फ ओमवीर, कल्लू महेंद्र वर्तमान प्रधान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस तीनों हत्यारोपियों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने कई जगह दबिशें दी थी। उधर,केसरपुर गांव में हत्या के तीसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल गांव में तैनात था।