फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र की मौत अब भी एक पहेली है: रामपुर में 12 साल के बच्चे की हत्या, दरिंदों ने शव पेड़ पर लटकाया

Fri, 23 Jun 2023 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। उसने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन
जितेंद्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर स्थित थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा का मझरा करामत नगर में 12 साल के बालक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। बालक दोपहर से लापता था। पेड़ पर शव लटका मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बालक की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

थाना अजीम नगर अंतर्गत सींगनखेड़ा का मझरा करामत नगर निवासी हेम सिंह का 12 वर्षीय बेटा जितेंद्र कक्षा छह का छात्र था। परिजन का कहना है कि वह शुक्रवार के दिन दोपहर लगभग डेढ़ बजे घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इसके चलते परिजन चिंतित हुए और उन्होंने गांव और आसपास की रिश्तेदारों से जानकारी मांगी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 

शाम छह बजे के दौरान एक ग्रामीण जंगल से गुजर रहा था। तभी उसकी नजर खेत में खड़े पेड़ की डाल पर लटके जितेंद्र के शव पर पड़ी। उसने गांव पहुंचकर सूचना दी तो तमाम ग्रामीण और बालक के परिजन बदहवास आलम में मौके पर पहुंचे। जहां जितेंद्र का शव पेड़ की डाल पर लटका देखा। 
विज्ञापन

शव देखकर परिजन दहाड़ें मारकर रो पड़े, किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें संभाला। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। उसने ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतारा और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बालक के शव को प्लास्टिक की रस्सी से लटकाया गया था और उसके पैर जमीन पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें