फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीआरपीएफ के जवान के हत्यारोपी परिजनों को दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव में सीआरफीएफ जवान की रंजिश में गोली मारकर हत्या करने के बाद अब केस में समझौता न करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर जान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमतगंज में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र की आपसी रंजिश के चलते तीन मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है। एक आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।
पीड़ित पक्ष के राजेश यादव व संजय यादव ने अब पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि आरोपी पक्ष हत्या के मामले में समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने की दशा में जेल से छूटने पर देख लेने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी के कारण परिवार दहशत में है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें