फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में मुन्ना टाइगर ने जल्लाद सिंह चित कर धूल चटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। रानी पद्मावती की याद में आयोजित मेले में दूसरे दिन बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इस दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानो में अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। गोरखपुर के मुन्ना टाइगर ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटखनी देकर चित कर दिया।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन दंगल का शुभारंभ रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और भाजपा नेता कपिल आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान मेला कमेटी के लोगों और पहलवानों ने दोनो मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। दंगल में पहली कुश्ती शास्त्री पहलवान और तूफान के बीच हुई। जिसमें तूफान ने शास्त्री पहलवान को हरा दिया। अगली कुश्ती गोरखपुर के मुन्ना टाईगर ने राजस्थान के जल्लाद सिंह को पटखनी देकर चित कर दिया। दंगल में कुलदीप ने अशोक को हरा दिया। विपिन ने सत्यवीर को हरा दिया। नितिन ने देवेंद्र को पटखनी दी। नाजिम ने अजय को चित कर दिया। इमरान ने नाजिम को चित किया। खालिद में सुरेंद्र को पटखनी दी। विशाल ने भीम को धूल चटा दी। गौरव ने विकास को, अशोक ने कुलदीप को, झब्बू ने प्रतीक को पछाड़ दिया। इस दंगल में विजय घोषित हुए सभी पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।इस दौरान कुंवरपाल सिंह, राजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, पिंटू सिंह, धर्मपाल सिंह, सतीश कुमार सिंह, भागीरथ सिंह, आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें