फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नगर पालिका क्षेत्र का होगा विस्तार, 39 गांवों की सूची जारी

Thu, 29 Aug 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका सीमा विस्तार की प्रक्रिया तेज हो रही है। इसमें शामिल होने वाले 39 गांवों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके साथ अभी नक्शे पर काम चल रहा है। प्रस्ताव भेजने के बाद यह गांव दायरे में आते ही नगर पालिका के टैक्स का दायरा भी बढ़ जाएगा। इससे पहले अभी जनसंख्या को दोबारा से आंकने के बाद वार्ड बनेंगे और फिर पूरी तरह से सीमा विस्तार हो सकेगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में रामपुर शहर में 43 वार्ड हैं और इन वार्डों की आबादी करीब छह लाख के आसपास है। पालिका से संंबंधित योजनाओं का लाभ इन वार्डों को मिलता है और टैक्स वसूली भी इनसे की जाती है, लेकिन शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में अभी इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। दरअसल यह इलाके अभी नगर पालिका की जद से बाहर हैं। ऐसे में अब सीमा विस्तार की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत आसपास के गांवों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा और इसके दायरे को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अभी तक 39 गांवों की सूची तैयार कर ली गई है। सूची और नक्शा दोनों को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके बाद इस पर मुहर लगने के बाद 2011 की जनसंख्या के आधार पर इसकी संख्या और कुल आबादी को देखते हुए नए वार्ड तय किए जाएंगे। जाहिर है कि नए वार्ड बनने के बाद इनसे भी टैक्स वसूला जाएगा और योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए जोड़ा जाएगा।
सूची में ये गांव शामिल :
मंसूरपुर, आगापुर, अजयपुर, भमरौआ, अहमदनगर पहाड़ी, किशनपुर अटरिया, पहाड़ी, मंडय्यान शादी, शहजादनगर, टिकटगंज, अटरिया, अलीनगर जूनूबी, फैजुल्लानगर, चक शादीनगर, मिलक शादीनगर, बमनपुरी, ताशका, हजरतपुर, पसियापुर जुनूबी, पनवड़िया, बेनजीरपुर उर्फ घाटमपुर, सैजनी नानकार, अजीतपुर, प्रानपुर, बैजना, ठोठर, डूंगरपुर, रहपुरा, कोयला, कोयली, इंद्री, इंद्रा, बढ़पुरा शर्की, जुठिया, दुर्गनगला, पसियापुरा शुमाली, सईदनगर हरदोपट्टी, अहमदनगर जागीर।
विज्ञापन

सीमा विस्तार में 39 गांवों को शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी यह प्रस्तावित है। इसको शामिल करने के बाद 2011 की जनगणना के आधार पर फिर इसकी संख्या को देखते हुए आगे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा और फिर भविष्य में वार्ड बढ़ेंगे और फिर पालिका का टैक्स में भी इजाफा होगा। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें