स्वार। मिलकखानम-स्वार मार्ग पर बुधवार देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रजपुरा गांव निवासी रविंद्र सिंह उर्फ बंटी रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करता है। बुधवार देर शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रजानगर गांव के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद