रामपुर। लोकसभा क्षेत्र रामपुर से सांसद रहीं एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की 81 वर्षीय मां नीलावेणी कृष्णा का निधन हो गया। मंगलवार को उन्होंने हैदराबाद में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर पर जयाप्रदा के समर्थक गमगीन हो गए। पूर्व सांसद जयाप्रदा रामपुर में अपनी मां के नाम पर नीलावेणी कृष्णा स्कूल ऑफ नर्सिंग चला रही हैं। संवाद