फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे दो हजार से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में जिलेभर में 2074 मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाई दी गई। जिनमें अधिकतर मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त के रहे। जिनका उपचार करने के साथ ओआरएस का घोल दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10 बजे से जिले में जन आरोग्य मेले लगाए गए। जिनमें 36 प्राथमिक केंद्रों पर 930 पुरुष, महिलाएं 938 और 206 बच्चों का चेकअप कराया गया। मेले में कुल 2074 मरीज देखे गए। इस दौरान अधिकांश सेंटरों पर मरीज और तीमारदारों की संख्या काफी दिखाई दी। चिकित्सकों ने भी मरीजों को चेकअप के साथ उचित परामर्श दिया।
टांडा में करीब 30 मरीज देखे गए। केमरी सेंटर पर एक चिकित्सक ने 90 मरीजों को देखा। मिलक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 मरीजों को देखा गया। धमोरा में 25 मरीजों ने जांच कराई। बिलासपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नबावगंज, बेगमाबाद, मानपुर ओझा में 132 मरीजों का उपचार हुआ। शाहबाद में 240 मरीजों को देखा। स्वार के सात उप केंद्रों पर 200 रोगियों की जांच हुई और दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

मीरापुर उपकेंद्र पर 89, पैगंबरपुर में 60, मसवासी में 242, मिलकखानम में 220 तथा डोंकपुरी में 80 रोगियों की जांच हुई। इनमें अधिकतर मरीज गर्मी के कारण बीमार हुए, जिनमें डायरिया, उल्टी व दस्त के मरीज ज्यादा आए। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें