फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक लाख से ज्यादा मतदाताओं ने जताई आपत्ति

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज कराने का काम पूरा करा लिया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के बाद चलाए गए पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले भर में करीब 1.47 लाख लोगों ने प्रशासन के सामने दावे आपत्तियां पेश की हैं, जिसमें करीब 81 हजार लोगों ने वोट बढ़वाने के लिए आवेदन किया है। इसको लेकर फिलहाल माथापच्ची शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव यूं तो अगले साल होने हैं,लेकिन इसके लिए चुनाव आयोग से लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। आयोग के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान चलाया गया था। एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को चुनाव में वोट डालने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए ही दावे मांगे गए थे। आयोग के आदेश पर चलाया गया मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम शनिवार की रात में पूरा कर लिया गया।

अंतिम आंकड़े हालांकि अभी तक प्रशासन के पास नहीं पहुंचे हैं,लेकिन अब तक जो आंकड़े प्रशासन के पास आए हैं उनके अनुसार करीब 1.47 लाख लोगों ने नाम जोड़ने, काटने और नाम संशोधन के फार्मों को भरकर प्रशासन के समक्ष भेजे हैं,जिसमें करीब 81 हजार से ज्यादा फार्म तो अकेले वोट बढ़वाने के लिए ही आए हैं।
विज्ञापन


यानि यदि इन पर जांच में मुहर लग गई तो इस दफा एक लाख वोट बढ़ सकते हैं। फिलहाल अब फार्मों की फीडिंग तहसीलवार शुरू करा दी गई है। जल्द ही इस पर आगे का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें