फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसानों को लूटकर उद्योगपतियों की भरी जेब : धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मोदी सरकार ने किसानों को लूटकर उद्योगपतियो की जेब भरी है। चमरौआ में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने संवाद व कार्यशाला में कांग्रेसियों ने सरकार पर हमला बोलते हुए ये आरोप लगाए। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों की बात सुनी और प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अफरोज अली खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। किसानों को बताएं कि आय दोगुनी करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा के राज में देश में 30 किसान रोज आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जब देश के किसानों पर कर्ज 2014 के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक बढ़ गया है, तब मोदी सरकार ने 10 सालों में उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ कर्ज माफ कर दिया है। फसल बीमा योजना में किसानों के हिस्से के 2700 करोड़ रूपये रोकने वाली निजी इंश्योरेंस कंपनियां खुद 40 हजार करोड़ मुनाफा कमा कर बैठी हैं। महंगी खाद, महंगे बीज, महंगी सिंचाई, महंगी बिजली के कारण आसमान छूती कृषि लागत के बीच किसान एमएसपी तक के लिए संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अकरम अली, दामोदर सिंह गंगवार, रामगोपाल सैनी, ताहिर अंजुम, जगत सिंह, फरयाद अहमद, डॉ. इफ्तेकार, मुजीब खान, यामीन सैफी, नियाज अहमद, नूर मोहम्मद, अशोक सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें