रामपुुर। जिला खेल कार्यालय व जिला प्रशासन के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच मोदी एकेडमी व रामपुर स्पोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया। मोदी एकेडमी की टीम का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला वहीं रामपुर स्पोर्टिंग की टीम बिखरी नजर आयी। रामपुर स्पोर्टिंग की टीम ने कई प्रयास किये लेकिन,मोदी एकेडमी के गोलची ने विरोधी टीम के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। मध्यांतर तक स्कोर 1 -0 रहा। दूसरे हाफ में रामपुर स्पोर्टिंग की टीम कुछ खास नही कर पाई। वहीं, मैच के 52 मिनट में मोदी एकेडमी के अब्दुल ने एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। मोदी एकेडमी की टीम लगातार दबाव बनाए रखा और मैच के अंतिम गोल करके अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई। मैच के रेफरी जिलानी अली व अजीत रहे। छह जनवरी को इसरार क्लब व ज्वाला क्लब के मध्य शाम तीन बजे खेला जायेगा। संवाद