फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आधी रात को अस्पताल पहुंचे विधायक, मरीजों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने बृहस्पतिवार आधी रात में जिला अस्पताल पहुंच गए। विधायक ने अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, अस्पताल में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों के बारे में जानकारी की। शहर विधायक आकाश सक्सेना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे के बाद जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जानकारी मिलते ही सीएमएस भी आ गए। विधायक ने एक-एक वार्ड में जाकर मरीजों से बात की। उनकी बीमारी और उपचार के बारे में पूछा, जिस पर मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

विधायक ने अस्पताल में दवाओं और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में जानकारी की, जिस पर अफसरों ने बताया कि सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। आने वाले समय में जिला अस्पताल में सुविधाएं और बढ़ने वाली हैं। विधायक ने कहा कि जिला अस्पताल में सभी मरीजों का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके बाद विधायक ने रेन बसेरों का निरीक्षण किया, जहां लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी की। साथ ही रेन बसेरों में रह रहे लोगों से उनका हालचाल जाना। कहा कि सर्दी में सभी अपना ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें