फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक अब्दुल्ला के करीबी सालीम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी सालीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सालीम पर कोतवाली पुलिस ने यतीमखाना प्रकरण में गुरुवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आले हसन सहित 33 आरोपी बनाए गए हैं। सपा नेताओं ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि पुलिस ने सालीम को उठा लिया है। इसको लेकर सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि सालीम को शौकत अली रोड स्थित मस्जिद इलाही बाग के सामने से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सालीम पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, लिहाजा उसको कोर्ट में पेश गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें