बिलासपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर रविवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के कैंप कार्यालय में आयोजित मतदाता विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने की अपील की। एसडीएम अरुण कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी, महामंत्री अशोक विश्नोई, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, मधुवाला गुगलानी, रमेश गौतम, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन चेतन पारुथी ने किया। संवाद