रामपुर। बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी लालू सिंह (56) ने शनिवार को क्षेत्र में रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। उन्हें नदी में कूदता देखा आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान पहुंच गए और बाहर निकाल लिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। लालू सिंह ने बताया कि परिजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने ये कदम उठाया।
लालू सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और दो बेटे खाने को भोजन तक नहीं देते हैं। इससे वो परेशान हो चुके हैं। इसी के चलते वो आत्महत्या करने रामगंगा पुल पर पहुंच गए। उनको रामगंगा में छलांग लगाता देख किसान पहुंच गए और पुल पर भी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची लालू सिंह की बहन उन्हें अपने साथ ले गई।