रामपुर। पेंशन बचाओ मंच की ओर से जुड़े कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली कीमांग को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया। मंच की ओर सेएक शिष्टमंडल सांसद घनश्याम सिंह लोधी से मिला। लोधी को सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन को लेकर मांग रखी गई कि पुरानी पेंशन की मांग लंबे समय से की जा रही है,लेकिन सरकार की ओर से इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार गौतम,जिला मंत्री लववीर सिंह, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।