रामपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों द्वारा जनसभा एवं प्रचार-प्रसार के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्रियों पर व्यय के अनुवीक्षण के लिए विभिन्न सामग्रियों की दरों के निर्धारण के लिए बिंदुवार चर्चा की गई तथा राजनीतिक दलों की सहमति के अनुसार प्रचार प्रसार के लिए प्रयुक्त विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की दरों का निर्धारण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत सहित अन्य अधिकारीगण व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।