अवैध मीट विक्रेताओ के खिलाफ चलाये गए अभियान में पालिका ने नगर की पांच दुकानों को सील कर दिया।
साथ ही अवैध रूप से मीट बेचने तथा बेचे जाते हुए पकडे जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। नगर पालिका प्रशासन ने गुरूवार को मांस बेचने वाले दुकानदारों को अवैध रूप से लगाई गई दुकानों को हटाने का अल्टीमेटम दे दिया था।
सुबह करीब 11 बजे नगर पालिका के ईओ अमित कुमार तथा नगर पालिका कर्मियों की टीम ने नगर में अवैध रूप से मीट बेच रहे दुकानदारों की दुकानें हटवा दी।