फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर के पास मीट की दुकान को बंद कराया

Tue, 30 Jan 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। मानकों के विपरीत चल रही मीट की दुकान को अफसरों ने बंद कराया। मीट विक्रेता को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन

बिलारी बस अड्डे के पास मां काली का मंदिर है। मंदिर के बीस मीट की दुकान चलने की शिकायत मिली थी। एसडीएम सुनील कुमार और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुशवाहा, खाद्य निरीक्षक राहुल शुक्ला और मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से जांच की। इस दौरान मीट की दुकान मानकों के विपरीत संचालित होती पाई गई। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि शहजादे मीट हाउस पर यह कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ छापेमारी की गई। एसडीएम ने बताया कि धार्मिक स्थल से मीट की दुकान करीब पचास मीटर दूर होना चाहिए। लेकिन मौके पर मीट की दुकान केवल बीस मीटर की अवधि में ही अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। मीट विक्रेता को नोटिस देकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद शिकायत के आधार पर ही ऊंचा गांव स्थित एक रसगुल्ले की फैक्टरी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित और उपरोक्त खाद्य विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी। यहां से रसगुल्लो की नमूने लिए गए, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें