फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर की मिट्टी से महकेंगे दिल्ली और लखनऊ के शहीद स्थल

Tue, 08 Aug 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मादरे वतन की खातिर शहादत पाने वाले शहीदों की याद और उस अहसास को जिंदा रखने के लिए उन शहीदों के घरों की मिट्टी को कलश भरकर दिल्ली के कर्तव्य पथ और लखनऊ के शहीद स्थल पर रखा जाएगा। ताकि उस मिट्टी को महसूस कर सकें जहां के सपूतों ने जन्म लिया था। यही नहीं अपनी ग्राम पंचायतों की मिट्टी की खुशबू भी वहां पर महकेगी।
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश के तहत इस बार आजादी को खुलकर मनाया जाएगा। इस बार रामपुर के वीर सपूतों के घरों और जगह-जगह की मिट्टी की खुशबू दिल्ली और लखनऊ में महकेगी। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों में कलश तैयार किए जा रहे हैं। इन कलश को तैयार कर तिरंगे के रंग में रंगा गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में एक-एक कलश जाएगा और यह शहीदों के घर की मिट्टी और इसके साथ उस ग्राम पंचायतों की मिट्टी को उसमें भरा जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों से मिट्टी इकट्ठा होने के बाद ब्लाक स्तर पर दो कलश तैयार किए जाएंगे। इन कलश में से एक दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रखा जाएगा जबकि एक लखनऊ के एक शहीद स्थल पर रखा जाएगा और इनको नमन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। 15 अगस्त को यह सभी कलश वहां पर इकट़ठे होंगे। ताकि शहीदों की पावन धरा को महसूस किया जा सके।
हर घर लहरेगा हमारा तिरंगा
रामपुर। 15 अगस्त को इस बार फिर से तीन लाख 60 हजार तिरंगे फहराने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर तिरंगा लहराने के लिए अभी से जगह-जगह विभागों में तिरंगा वितरण का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

एक शिलाफलम शहादत के नाम
इस बार एक और बेहतर काम होने जा रहा है। रामपुर में प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्सिलाफलम लगाया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में उससे जुड़े गांवों में जहां भी शहीद हैं उनके नाम दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस पर बेहद खूबसूरती के साथ प्रधानमंत्री का संदेश भी दिया जाएगा।

कलश को प्रत्येक ग्राम पंचायतें शहीदों के घरों और ग्राम पंचायतों की मिट्टी भरेंगी। यह मिट्टी ब्लाक स्तर पर इकट्ठा होकर दो कलश तैयार किए जाएंगे। जिसमें एक कलश दिल्ली के कर्तव्य पथ और दूसरा कलश लखनऊ के एक शहीद स्थल पर रखा जाएगा।
-नंदकिशोर कलाल, सीडीओ, रामपुर

नौ अगस्त से बहना शुरू हो जाएंगी स्वाधीनता की बयार
-नौ अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ प्रार्थना सभा होगी। स्कूलों एवं विद्यालयों में माटी गीत का गायन होगा। स्थानीय कलाकारों के द्वारा राष्ट्र भक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार और नेहरु नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में होंगे।
-10 अगस्त को सरकारी विद्यालयों में प्रभातफेरी तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। स्वतंत्रता संग्राम स्थलों शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान होगा। शहीद स्मारकों स्थलों पर पुलिस, पीएसी बैंड गीतों का वाद और कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी।
-11 अगस्त को पौधा वितरण बिक्री स्थल का चिन्हांकन, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से मिट्टी के दीए और कलश व्यवस्था होगी।राशन की दुकानों पर बैनर, पोस्टर, स्टैंडी से प्रचार-प्रसार होगा।
-12 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, स्मारकों, धरोहरों फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी। स्थलों पर पुलिस का बैँड वादन और कलाकारों के द्वारा प्रस्तुतियां होंगी।
-13 अगस्त को कलाकारों द्वारा मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति की प्रस्तुतियां होंगी।
14 अगस्त को बच्चों के लिए कठपुतली, जादू के कार्यक्रम, अमृत सरोवर पर प्रभातफेरियाें के साथ 75 स्वच्छतागृहियों का सम्मान होगा। पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान भी चलेगा।
-15 अगस्त को झंडारोहण एवं राष्ट्रगान का समूह होगा। पथ प्रण होगा और शहीद परिजनों का सम्मान, सेल्फी अपलोड, पुलिस-पीएसी बैंड राष्ट्रधुन के वादन के साथ प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें