फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव निवासी जावित्री (30) का शव उसके ही कमरे के अंदर कुंडे से फंदे से लटका हुआ मिला। अंदर से दरवाजा बंद होने के कारण ससुराल वालों ने खिड़की की जाली काटकर शव फंदे से उतारा और महिला के मायकेवालों को फोन पर सूचना दी। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का ससुराल वालों से कई बार झगड़ा हुआ था। अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। क्योरार निवासी मजदूर बाबू मौर्य का विवाह नौ साल पहले गांव रौरा कला निवासी रामौतार की बेटी जावित्री से हुआ था। परिजनों के मुताबिक घर में आए दिन कलह होता रहता था। जिससे जावित्री तनाव में थी। शनिवार सुबह नौ बजे जावित्री कमरे में गई फिर बाहर नहीं निकलीं। साढ़े नौ बजे परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई और दरवाजा भी अंदर से बंद था। बरामदे की जाली से देखा कि जावित्री का शव फंदे पर लटका दिखा। कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की कई, लेकिन सफलता नहीं मिली। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से खिड़की की जाली काटकर परिजन कमरे में गए औरशव फंदे से उतारा। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। मृतका के मायके वाले भी आ गए। पिता रामौतार ने बताया कि उनकी बेटी का पति और ससुराल वालों से कई बार झगड़ा भी हो चुका था। शनिवार सुबह 11 बजे उन्हें फोन पर बेटी के आत्महत्या करने की सूचना दी गई। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। उसके घर वालों ने खिड़की की जाली तोड़कर शव को नीचे उतरा था। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें