रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनीसा ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 18 फरवरी 2025 को आसिफ से हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपये नकद दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। करीब एक माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया था और 13 अप्रैल को पति आसिफ ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। संवाद