फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

रामपुर/मिलकखानम/स्वार। नूरपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि परिजन और मायके के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर सीओ बिलासपुर और तहसीलदार ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना मिलकखानम अंतर्गत नूरपुर गांव में रवि कुमार लोधी का परिवार रहता है। उसका विवाह लगभग ढाई साल पहले थाना गंज अंतर्गत बग्गी गांव निवासी राजरानी के साथ हुआ था। दंपती के कोई संतान नहीं हैं। बताते हैं कि दोनों का दांपत्य जीवन ठीक चल रहा था। शुक्रवार को राजरानी का भाई भी आया हुआ था। देर शाम वह भोजन करने के बाद वापस चला गया। राजरानी और पति भी सो गए। रात लगभग पौने दो बजे जब रवि की आंख खुली तो पत्नी को कमरे की कड़ी पर लटके हुए पाया। उसने साड़ी के पल्लू का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। यह दृश्य देखकर कर उसकी चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। उसने प्रधान को सूचना देकर बुला लिया। थानाध्यक्ष केके मिश्रा को सूचना देकर बुला लिया गया। सीओ बिलासपुर अरुण कुमार सिंह और तहसीलदार भी गांव पहुंच गए। परिजन और मायके के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविकता पता चलेगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें