फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर

Mon, 07 Mar 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
महादेव के जयघोष से गूंजे मंदिर
विज्ञापन
जिलेभर में सोमवार को महाशिवरात्रि धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिवभक्तों और कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शिवभक्तों ने सोमवार को उपवास रखा और शिवजी का ध्यान कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के निकट मेले का भई आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की। सोमवार सुबह से ही शिवालयों पर शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


ब्रह्म मुहूर्त में शिवालयों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने गंगाजल-दूध से जलाभिषेक कर पुष्प, फल, मिष्ठान और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित किए। शिव स्रोत और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी किया। जिले में रठौंडा, पंजाबनगर और भमरौवा स्थित एतिहासिक शिवालयों के साथ ही धमोरा स्थित प्राचीन जोड़ेश्वर महादेव शिवालय में भी शिवभक्तों और कांवड़ियों की काफी भीड़ रही।

कृष्णा मंदिर, सिविल लाइंस, मिस्टनगंज, ज्वालानगर के शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां रविवार देर रात तक हाईवे पर कांवड़िये गुजरते रहे, वहीं सोमवार सुबह भी कई डाक कांवड़ लेकर कांवड़िये पहुंचे। महाशिवरात्रि पर शिवालयों के निकट मेले का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इसके साथ ही कई श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसरों व आसपास भंडारे और जलपान का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें