फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी के एक कमरे में मिली मदरसा आलिया की अलमारियां, 2019 में हो गईं थीं चोरी

Wed, 21 Sep 2022 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

बुधवार को पुलिस जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम को रिमांड पर लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। दोनों की निशानदेही पर पुलिस एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारियां निकालीं।
विज्ञापन
मदरसा आलिया की मिलीं अलमारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में मदरसा आलिया से चोरी हुई लगभग 41 लकड़ी की अलमारियां बरामद हुईं हैं, जो 2019 में चोरी हो गईं थीं। मदरसा आलिया के प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर इस बात तस्दीक की है कि अलमारियां उनकी ही हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विधायक अब्दुल्ला आजम के करीबी माने जाने वाले अनवार और सालिम को रिमांड पर लेकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। दोनों की निशानदेही पर पुलिस एक कमरे का दरवाजा तोड़कर अलमारियां निकालीं। यूनिवर्सिटी में अभी सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

मंगलवार को भी अनवार और सालिम की निशानदेही पर एक कमरे में छुपाकर रखी गई किताबों का जखीरा बरामद किया था। इनमें अधिकांश किताबें वो हैं जो 2019 में मदरसा आलिया से चोरी हो गई थीं। इस मामले में पहले से गंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को यूनिवर्सिटी के परिसर में गड्ढे में दबाई गई सफाई करने वाली मशीन बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सपा नेता आजम खां, विधायक अब्दुल्ला आजम और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस का कहना है कि अभी सर्च अभियान जारी है। शाम तक इस मामले की पूरी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें