फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे में तपकर निकला खरा इश्क: ईंटें बनाते-बनाते दोनों हारे दिल, फिर आई वो रात, थाने में थामा एक-दूजे का हाथ

Sun, 17 Jul 2022 08:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, खजुरिया (रामपुर)

सार

मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर युवक मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार भट्टे पर ही सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। इस दौरान दोनों पक्षों के एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के खजुरिया में ईंट भट्टे पर काम करने के दौरान एक युवक को युवती से प्यार हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक शनिवार की रात में युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा। इस दौरान घर में किसी की नींद खुलने पर परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को खजुरिया थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।

विज्ञापन

मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर युवक मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार भट्टे पर ही सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। इस दौरान दोनों पक्षों के एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मामले की भनक पाकर युवती के पिता अपनी बेटी को लेकर अपने गांव आ गए। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात युवक युवती से मिलने खजुरिया थाने के गांव उसके घर जा पहुंचा। 
विज्ञापन

इस दौरान युवती के परिजनों ने उसे रात के अंधेरे में रंगे हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को खजुरिया थाने ले गई। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। दोनों पक्षों के लोग एक ही समुदाय से होने के कारण आपसी रजामंदी के बीच दोनों प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। निकाह होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को पत्नी के रूप में लेकर अपने घर चला गया। खजुरिया थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर का कहना है कि दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी होने पर युवक-युवती का निकाह हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें