फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिछड़ों के दम पर मजबूत हुई लोधी की दावेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने अपने पत्ते खोलते हुए पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए घनश्याम लोधी पर फिर से विश्वास जताया है। 2022 उपचुनाव के प्रयोग में सफलता मिलने के बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने 2024 लोकसभा में भी उसी समीकरण को सही माना। राजनेताओं के आंकड़ों के मुताबिक रामपुर लोकसभा सीट पर 7.94 लाख हिंदू मतदाता हैं, जिनमें तीन लाख से ज्यादा पिछड़ा वर्ग के मतदाता हैं। राजनेताओं के अनुसार रामपुर लोकसभा सीट पर कुल 17.16 लाख वोटर हैं, जिनमें मुस्लिम मतदाता 9.22 लाख हैं। मुस्लिम मतदाताओं में तुर्क जाति 2.19 लाख, अंसारी 1.26 लाख, पठान 1.25 लाख, अल्वी 85 हजार हैं, बाकि अन्य जातियों के वोटर हैं। जबकि कुल हिंदू मतदाता 7.94 लाख हैं। जिनमें सर्वाधिक जाटव वोट 1.38 लाख, सैनी 1.31 लाख, लोधी 1.04 लाख, गंगवार 61 हजार वोट हैं, बाकी अन्य जातियों के मतदाता हैं। इनमें सैनी, लोधी और गंगवार मतदाता पिछड़ा वर्ग में आते हैं।
विज्ञापन

जिले में दलित मतदाता भी सवा लाख से अधिक हैं। भाजपा ने पिछड़ों को साधने के लिए घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। हालांकि, सपा और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन चर्चा है कि सपा भी हिंदू प्रत्याशी पर दांव खेल सकती है। जिसमें बिलासपुर निवासी एक सपा नेता के नाम की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, आजम खां के बड़े बेटे की पत्नी सिदरा अदीब का भी नाम चर्चाओं में है। भाजपा के बाद अब सपा भी जल्द ही अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। वहीं बसपा मुस्लिम प्रत्याशी उतारने के मूड में है। बसपा से मजबूत मुस्लिम चेहरा सामने आया तो रामपुर लोकसभा सीट पर समीकरण बदल सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें